24 घण्टे ऑनलाइन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने ले ली 4 श्रमिकों की जान

उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे (Lucknow-Agra Expressway) पर शादीपुर गांव के पास, जहां गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज बन रहा है। वहां कार की टक्कर से चार श्रमिकों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के…

24GhanteOnline
September 27, 2025
1 min read

उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे (Lucknow-Agra Expressway) पर शादीपुर गांव के पास, जहां गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज बन रहा है। वहां कार की टक्कर से चार श्रमिकों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे हैं। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

हादसे (Accident) में मरने वाले चार श्रमिक बांगरमऊ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे, जिनकी पहचान मुनेश (43, पुत्र राधेलाल निवासी राजाखेड़ा, रामकिशोर (41) निवासी झब्बाखेड़ा, लवकुश (40) निवासी झब्बाखेड़ा और सरवन (30) निवासी अकबरखेड़ा के रूप में हुई है।

यह हादसा शादीपुर गांव के पास हुआ है, जहां गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज का निर्माण कार्य चल रहा है। कार की टक्कर से इन श्रमिकों की दर्दनाक मौत हुई है। घटना से आक्रोशित मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर हंगामा कर रहे हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें