24 घण्टे ऑनलाइन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलटी, सभी 4 लोगों की मौके पर मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर (Fortuner) गाड़ी का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार सभी लोग…

24GhanteOnline
December 16, 2025
2 min read

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर (Fortuner) गाड़ी का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार सभी लोग गाजियाबाद के रहने वाले थे और किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बांगरमऊ पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी लोगों को वाहन से बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

टायर फटने से हुआ हादसा, चार की मौत


जानकारी के मुताबिक, बांगरमऊ थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4:30 बजे आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 241 के पास हवाई पट्टी के समीप फॉर्च्यूनर (Fortuner) कार गुजर रही थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बांगरमऊ थाना प्रभारी अखिलेश पांडे के अनुसार मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल और आकाश के रूप में हुई है। तीनों गाजियाबाद के निवासी थे, जबकि चौथे व्यक्ति का नाम और पता अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि ये लोग लखनऊ किसी नेता से मिलने जा रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण टायर फटना बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को हाईवे से हटवाया, जिससे कुछ समय के लिए बाधित यातायात को पुनः सुचारू कराया जा सका।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।