24 घण्टे ऑनलाइन

पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल में किया गया भर्ती

काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) को काठमांडू के शिक्षण अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें अस्पताल के ‘एनेक्स वन’ के 501 नंबर बेड पर रखा गया है। आज सुबह गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य…

24GhanteOnline
March 28, 2026
1 min read
पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल में किया गया भर्ती

काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) को काठमांडू के शिक्षण अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें अस्पताल के ‘एनेक्स वन’ के 501 नंबर बेड पर रखा गया है। आज सुबह गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

शुरुआत में उन्हें अस्पताल के ‘रेड जोन’ के 27 नंबर बेड पर रखा गया, जहां नेफ्रोलॉजी टीम के डॉक्टर रविन नेपाली सहित एक अन्य टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। हृदय रोग विशेषज्ञों ने भी उनकी जांच की। अस्पताल के बयान के अनुसार, “रक्त परीक्षण, वीडियो एक्स-रे सहित विभिन्न जांचों के बाद ओली को एनेक्स वन के 501 नंबर बेड में भर्ती किया गया है।”

501 नंबर बेड वाले भवन में ओली को उनकी गाड़ी से ही ले जाया गया था। शिक्षण अस्पताल का 501 नंबर बेड किडनी प्रत्यारोपण वाले मरीजों के लिए आरक्षित रहता है। ओली (KP Sharma Oli) किडनी प्रत्यारोपण करवा चुके हैं। उनका दो बार किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।