खालिदा जिया की हालत गंभीर, पीएम मोदी ने जताई चिंता तो BNP ने कर दी ये बात
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (Khaleda Zia) का स्वास्थ्य अभी भी ठीक नहीं हुआ है। ऐसे में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएनपी प्रमुख और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के लगातार…
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (Khaleda Zia) का स्वास्थ्य अभी भी ठीक नहीं हुआ है। ऐसे में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएनपी प्रमुख और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता जताई और उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की, तब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।
एक्स पर किए पोस्ट में बीएनपी ने लिखा कि पार्टी भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावनात्मक संदेश और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभारी है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि पार्टी इस सद्भावना और हर तरह की मदद देने की तैयारियों के लिए भारत का गहराई से आभार व्यक्त करती है।
पीएम मोदी ने क्या दिया था संदेश
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पहले एक्स पर लिखा था कि वह बेगम खालिदा जिया (Khaleda Zia) की खराब होती सेहत से गहराई से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि खालिदा जिया ने कई वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पीएम मोदी ने बीएनपी प्रमुख के त्वरित स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। साथ ही कहा कि इस कठिन समय में भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
खालिदा जिया (Khaleda Zia) की हालत बहुत गंभीर
बता दें कि 80 वर्षीय खालिदा जिया 23 नवंबर से ढाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गंभीर सीने के संक्रमण के बाद भर्ती किया गया था, जिससे उनके हृदय और फेफड़ों पर गंभीर असर पड़ा। भर्ती होने के कुछ दिनों बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। चार दिन बाद डॉक्टरों ने उन्हें कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट किया, क्योंकि उनकी कई स्वास्थ्य समस्याएं एक साथ गंभीर हो गई थीं। अब उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया है और स्थानीय डॉक्टरों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम भी लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
खालिदा जिया (Khaleda Zia) के स्वास्थ्य को लेकर बीएनपी उपाध्यक्ष एडवोकेट अहमद आजम खान ने बताया कि खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक है। उन्होंने कहा कि अब कुछ करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है, बस पूरे देश से दुआ की अपील है। वहीं बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने भी कहा कि उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर है और डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत में पिछले कुछ दिनों से कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
कई बीमारियों से ग्रसित
गौरतलब है कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया लंबे समय से कई पुरानी बीमारियों से जूझ रही हैं, जिसमें लिवर और किडनी की समस्याएं, डायबिटीज, आर्थराइटिस और आंखों से जुड़ी गंभीर दिक्कतें भी शामिल है। ऐसे में जब अस्पताल में भर्ती होने के बाद इन बीमारियों ने मिलकर उनकी स्थिति और जटिल बना दी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
