24 घण्टे ऑनलाइन

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन (Shibu Soren) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली। अस्पताल…

24GhanteOnline
August 4, 2025
2 min read

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन (Shibu Soren) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली।

अस्पताल ने शिबू सोरेन (Shibu Soren) को सोमवार सुबह 8।56 बजे मृत घोषित किया। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हुआ। वह किडनी संबंधी समस्या से जूझ रहे थे।

उन्हें लगभग डेढ़ महीना पहले स्ट्रोक भी आया था और लगभग एक महीने से लाइफ सपोर्ट पर थे। गंगाराम अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ। एके भल्ला और न्यूरोलॉजी की टीम उनका इलाज कर रही थी।

गंगाराम अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बहुत दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया है। वह 19 जून से नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ एके भल्ला की निगरानी में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। हमारी मेडिकल टीम के अथक प्रयासों के बावजूद शिबू सोरेन (Shibu Soren) को बचाया नहीं जा सका। उनका चार अगस्त को निधन हो गया। इस दौरान उनका परिवार उनके साथ था। हम इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, प्रियजनों और झारखंड के लोगों के प्रति संवेदना जताते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।