24 घण्टे ऑनलाइन

सपा सरकार में हुई पशुधन भर्ती पर फिर कार्रवाई, पूर्व IAS गिरफ्तार

लखनऊ। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने चर्चित पशुपालन भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ से पूर्व प्रमुख सचिव योगेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह 1980 बैच रिटायर्ड आईएएस अधिकारी है। ईओडब्ल्यू के डायरेक्टर…

24GhanteOnline
October 14, 2026
1 min read
सपा सरकार में हुई पशुधन भर्ती पर फिर कार्रवाई, पूर्व IAS गिरफ्तार

लखनऊ। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने चर्चित पशुपालन भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ से पूर्व प्रमुख सचिव योगेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह 1980 बैच रिटायर्ड आईएएस अधिकारी है।

ईओडब्ल्यू के डायरेक्टर जनरल जेएन सिंह ने बताया कि पूर्व आईएएस योगेश कुमार को इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार किया है।

साल 2014 में पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश के 17 मंडलों में 1198 पदों पर पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती हुई थी। भर्ती के समय योगेश कुमार पशुपालन विभाग के प्रधान सचिव थे। चयन प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के आरोप सामने आए थे।

पशुधन भर्ती घोटाले में योगेश कुमार के खिलाफ सबूत मिले हैं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उस दौरान पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह थे। राजकिशोर सिंह के अभियोजन स्वीकृति की फाइल अभी शासन में लंबित है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें