24 घण्टे ऑनलाइन

पूर्व DGP का विवादों से पुराना रिश्ता, बेटे अकील के खुलासे ने मचाई सनसनी

पंचकूला पुलिस ने सोमवार को पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला उनके बेटे अकील अख्तर (Aqeel Akhtar) की संदिग्ध मौत से जुड़ा है, जिसकी लाश 17…

24GhanteOnline
October 21, 2025
3 min read

पंचकूला पुलिस ने सोमवार को पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला उनके बेटे अकील अख्तर (Aqeel Akhtar) की संदिग्ध मौत से जुड़ा है, जिसकी लाश 17 अक्टूबर को पंचकूला सेक्टर-4 स्थित घर से मिली थी।

अकील (Aqeel Akhtar) की मौत शुरू में ओवरडोज़ का मामला बताई गई थी, लेकिन अब यह परिवारिक विवाद और आत्महत्या के उकसावे का केस बन गया है। वीडियो में अकील के आरोप थे मेरे पिता के मेरी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं और मैंने उनका ये अफेयर डिस्कवर किया है।

मृतक अकील अख्तर (Aqeel Akhtar) ने मौत से कुछ दिन पहले एक वायरल वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने अपने पिता मोहम्मद मुस्तफा पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध रखने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। 27 अगस्त के इस वीडियो में अकील ने कहा था- मेरे पिता मेरी जिंदगी बर्बाद कर चुके हैं। उन्होंने मेरी बीवी को अपने कब्जे में ले लिया है। मैं इंसाफ चाहता हूं, लेकिन मुझे कोई नहीं सुन रहा।

वीडियो में अकील (Aqeel Akhtar) का दावा


अकील (Aqeel Akhtar) ने वीडियो में यह भी दावा किया था कि उसके पास इस संबंध में कुछ सबूत हैं, जिन्हें वो सामने लाने की कोशिश कर रहा है। 15 मिनट से ज्यादा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसी को आधार बनाकर मलेरकोटला में मोहम्मद मुस्तफा के पड़ोसी शम्सुद्दीन चौधरी ने पंचकूला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पंचकूला पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। अकील का पोस्टमार्टम पंचकूला के सिविल अस्पताल में हुआ था, लेकिन मौत का स्पष्ट कारण रिपोर्ट में दर्ज नहीं है। विसरा रिपोर्ट फॉरेंसिक लैब भेजी गई है और डिजिटल सबूतों की जांच भी शुरू की गई है, जिसमें अकील के वीडियो, मोबाइल चैट्स और कॉल रिकॉर्ड शामिल हैं।

सहारनपुर में है अकील अख्तर का परिवार


मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना इस समय उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के अपने पैतृक गांव हरड़ा खेड़ी में हैं। परिवार ने अब तक मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया है। सूत्रों का कहना है कि मुस्तफा ने अपने कानूनी सलाहकारों से परामर्श शुरू कर दिया है और अगले कदम की रणनीति तैयार कर रहे हैं। वहीं, मोहम्मद मुस्तफा से उनके गांव में मिलने के लिए राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंच रहे हैं।

Tags:Aqeel

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…