24 घण्टे ऑनलाइन

पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह ही ED की एक टीम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के भिलाई स्थित घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। ED ने यह…

24GhanteOnline
July 18, 2025
1 min read

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह ही ED की एक टीम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के भिलाई स्थित घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। ED ने यह छापेमारी छत्तीसगढ़ में कथित रूप से आबकारी मामले में बड़े पैमाने पर हुई पैसे की गड़बड़ियों को लेकर की थी।

ईडी की छापेमारी पर भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा कि अडानी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। उन्हें खुश करने के लिए मोदी और शाह ने मेरे आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजा है। हम डरेंगे नहीं। हम उनके सामने नहीं झुकेंगे। वे देश के सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे हैं।

ईडी (ED) पहले भी मेरे आवास पर आ चुकी है। हम एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे। हमें लोकतंत्र और न्यायपालिका पर भरोसा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।