24 घण्टे ऑनलाइन

नहीं रहे बजाज ऑटो के पूर्व चेयरपर्सन, 63 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज (Madhur Bajaj) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 63 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली है। सूत्रों के मुताबिक, बजाज को कुछ दिन पहले स्वास्थ्य…

24GhanteOnline
April 11, 2025
2 min read

बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज (Madhur Bajaj) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 63 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली है। सूत्रों के मुताबिक, बजाज को कुछ दिन पहले स्वास्थ्य समस्या के कारण साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्ट्रोक पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब उन्होंने आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। 24 जनवरी 2024 को स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

मधुर बजाज देस के सबसे अमीर शख्स थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपने पीछे 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा छोड़ गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार, मधुर बजाज की कुल संपत्ति लगभग 4.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वह बजाज परिवार के उन सदस्यों में से एक हैं, जिनके पास बजाज समूह की हिस्सेदारी है। आइए आपको उनकी प्रॉपर्टी और उनके पोर्टफोलियों के बारे में बताते हैं।

मधुर बजाज (Madhur Bajaj) का पोर्टफोलियो


फोर्ब्स की फरवरी 2021 की अरबपतियों की सूची में मधुर बजाज (Madhur Bajaj) 421वें स्थान पर थे। उनके पास 31 मार्च, 2025 तक कई कंपनियों के शेयर हैं, जिनकी कीमत 2,914.4 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा उनके परिवार उनके परिवार की भी संपत्ति करोड़ों रुपये में है।

एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम ने सामूहिक दुष्कर्म मामले की ली जानकारी


मधुर बजाज (Madhur Bajaj) सहित बजाज परिवार को 2024 में फोर्ब्स इंडिया की 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में 10वें स्थान पर रखा गया था, जिसकी कुल संपत्ति 23.4 बिलियन डॉलर थी। बजाज ग्रुप देश की अग्रणी ऑटो कंपनी है, जिसका टू-व्हीलर्स के क्षेत्र में काफी काम है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…