24 घण्टे ऑनलाइन

बांग्लादेश में पूर्व सैन्य अधिकारी मसूद उद्दीन चौधरी गिरफ्तार

ढाका। बांग्लादेश में पूर्व सैन्य अधिकारी और फेनी-3 के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) मसूद उद्दीन चौधरी (Masud Uddin Chowdhury) को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी आज सुबह बारीधारा इलाके से पुलिस ने की। वे…

24GhanteOnline
March 24, 2026
2 min read
बांग्लादेश में पूर्व सैन्य अधिकारी मसूद उद्दीन चौधरी गिरफ्तार

ढाका। बांग्लादेश में पूर्व सैन्य अधिकारी और फेनी-3 के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) मसूद उद्दीन चौधरी (Masud Uddin Chowdhury) को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी आज सुबह बारीधारा इलाके से पुलिस ने की। वे सैन्य समर्थित कार्यवाहक सरकार के दौरान एक प्रमुख हस्ती थे। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) के प्रमुख शफीकुल इस्लाम ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की।

द डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लाम ने बताया कि उन पर कम से कम चार मामलों में आरोप थे। उन्हें बारीधारा डीओएचएस स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि 11 जनवरी, 2007 को जब पूरे देश में आपातकाल घोषित किया गया था तब मसूद सावर में 9 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) थे।

उन्हें 'गंभीर अपराधों और भ्रष्टाचार पर राष्ट्रीय समन्वय समिति' का मुख्य समन्वयक बनाया गया था। इसके कुछ ही समय बाद, 02 जून, 2008 को उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया और 'नेशनल डिफेंस कॉलेज' में नियुक्त किया गया।

एक सप्ताह से भी कम समय में उन्हें विदेश मंत्रालय में भेज दिया गया और 08 जून, 2008 को कैनबरा स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में नियुक्त किया गया। उन्होंने राजनीति की शुरुआत जातीय पार्टी से की।

उन पर एक हत्या के मामले में वारंट था और भ्रष्टाचार व अवैध संपत्ति बनाने के आरोप भी हैं। हाल ही में सीआईडी ने उनके खिलाफ लगभग 100 करोड़ टका की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…