घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे केदार कश्यप, डॉक्टरों से ली इलाज की जानकारी
जगदलपुर: सड़क दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल जानने के लिए वन मंत्री केदार कश्यप सोमवार को डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती जवानों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी…

जगदलपुर: सड़क दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल जानने के लिए वन मंत्री केदार कश्यप सोमवार को डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती जवानों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री ने घायल जवानों के परिवारों से भी बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
मंत्री कश्यप ने अस्पताल के एजीएम डॉ. संतोष कुमार सिंह से जवानों के इलाज और उनकी रिकवरी की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों को आवश्यक उपचार और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। मौके पर महारानी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू भी मौजूद रहे।
बता दें कि 23 अगस्त को केदार कश्यप फरसागुड़ा-भानपुरी से कोंडागांव के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान भानपुरी थाना क्षेत्र में कोंडागांव की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो काफिले के पायलट वाहन को पार करते समय मंत्री के वाहन के मिरर से टकरा गई। इसके बाद वह स्पेयर वाहन और फिर फॉलो वाहन से टकरा गई।
इस हादसे में फॉलो वाहन का चालक और पुलिस जवान घायल हो गए। दुर्घटना के बाद तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को आगे के इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया गया।
सोमवार को अस्पताल पहुंचकर मंत्री ने घायलों के उपचार की स्थिति जानी और परिजनों को भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। फिलहाल सभी घायल जवानों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…
सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…
मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…
