मुख्यमंत्री नायब सैनी से बाेले विदेशी विद्यार्थी, एचएयू में मिला भारत जैसा अपनापन
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विदेशी विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) के साथ सीधे संवाद के दौरान हरियाणा की संस्कृति, लोगों के व्यवहार और विश्वविद्यालय में मिल रही कृषि शिक्षा…

हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विदेशी विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) के साथ सीधे संवाद के दौरान हरियाणा की संस्कृति, लोगों के व्यवहार और विश्वविद्यालय में मिल रही कृषि शिक्षा की जमकर सराहना की। विद्यार्थियों ने कहा कि हकृवि का शैक्षणिक एवं शोध वातावरण उन्हें बेहद पसंद आया और हरियाणा के लोगों ने उन्हें ऐसा अपनापन दिया कि भारत उन्हें अपने दूसरे घर जैसा महसूस होता है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों से उनके अध्ययन, शोध कार्य और हरियाणा में रहने के अनुभवों के बारे में बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों से यहां की संस्कृति और विश्वविद्यालय में मिलने वाली शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर हकृवि के कुलपति प्रो. बलदेव राज कम्बोज सहित हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में उन्हें उन्नत कृषि अनुसंधान, आधुनिक प्रयोगशालाओं, खेत आधारित शिक्षण, नवीन कृषि तकनीकों तथा वैज्ञानिकों और शिक्षकों के साथ संवाद के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के मैत्रीपूर्ण वातावरण की भी सराहना की। हकृवि के अंतरराष्ट्रीय मामले प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. आशा क्वात्रा ने शुक्रवार काे बताया कि संवाद सत्र में जिम्बाब्वे के एंडरसन इसाक, इथियोपिया के मिहरेटू योनास बारदेस्सा, नाइजीरिया के मुहम्मद सानी गाम्बो और यूसुफ अमीनो, युगांडा के बेनेडिक्ट ओकाका तथा केन्या की कींगाती जैक्लिन नजोकि ने भाग लिया। अफगानिस्तान की डॉ. खतेरा काने ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की।
कार्यक्रम में विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक अशोक कुमार मीणा, मुख्यमंत्री के उप-प्रधान सचिव अजय कुमार तथा विदेश सहयोग विभाग की संयुक्त निदेशक हिना बिंदलिश भी उपस्थित रहीं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…
अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…
जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना
जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…
CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…
