24 घण्टे ऑनलाइन

पक्षियों का पेट भरने से चमकेगी किस्मत, बैडलक होग दूर

जैसे इंसान को खाने की जरुत होती ही वैसे ही पक्षियों (Birds) के लिए भी खाना जरुरी होता है। परंतु इंसान तो भूख लगने पर खुद खाना खा लेता है लेकिन बेचारे पक्षी और जानवर तड़पते रहते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो…

24GhanteOnline
September 15, 2025
2 min read

जैसे इंसान को खाने की जरुत होती ही वैसे ही पक्षियों (Birds) के लिए भी खाना जरुरी होता है। परंतु इंसान तो भूख लगने पर खुद खाना खा लेता है लेकिन बेचारे पक्षी और जानवर तड़पते रहते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो पशु-पक्षियों (Birds) और जानवरों (Animals) का दाना डालना पुण्य का काम माना जाता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि कौन से पक्षी को दाना डालना शुभ रहेगा....

गाय को खिलाएं चारा


मान्यताओं के अनुसार, नवग्रहों को शांत करने के लिए गाय (Cow) की बहुत ही अहम भूमिका बताई गई है। गो माता को चारा खिलाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर भक्तों को मानसिक शांति और सुखमय जीवन का वरदान देती हैं। इसके अलावा कुंडली में बुध ग्रह को शांत करने के लिए भी गाय को हरा चारा खिलाना शुभ माना जाता है।

बिल्ली दूर करेगी बैडलक


बिल्ली (Cat) को खाना खिलाने से व्यक्ति पर किसी भी तरह के जादू का असर कम होता है। इसके अलावा जीवन में राहु के अशुभ प्रभाव के कारण परेशानियां आ रही हैं तो वह भी दूर होती है। बेडलक दूर करने के लिए भी बिल्ली को खाना खिलाना शुभ माना जाता है।

चींटियां लाएंगी सौभाग्य


मान्यताओं के अनुसार, यदि काली चींटियों को चावल में चीनी मिलाकर खिलाएं तो इससे व्यक्ति का सौभाग्य बढ़ता है इसके अलावा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि भी बढ़ती है।

पक्षियों को डालें दाना


अच्छे करियर और स्वास्थ्य के लिए पक्षियों (Birds) को दाना डालना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे कुंडली में राहु-केतू की महादशा भी सुधरती है।

कुत्ते को खिलाएं रोटी


कुत्ता पालने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और कभी भी घर को बुरी नजर नहीं लगती। इसके अलावा कुत्ते को रोटी खिलाने से शनि दोष, शनि की साढ़ेसाती, शनि ढैय्या भी दूर होती है। इसके अलावा कार्य में आ रही परेशानियां और बाधाएं भी कुत्ते को रोटी खिलाने से दूर होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…