24 घण्टे ऑनलाइन

घर में रखें ये प्लांट, जल्द दूर होगी पैसों की तंगी

फेंगशुई के मुताबिक, घर में बैंबू प्लांट (Bamboo Plant) रखना बेहद शुभ माना गया है। इस प्लांट को सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा होता है, वहां नेगेटिविटी नहीं रहती है। ज्यादातर घरों…

24GhanteOnline
February 18, 2026
2 min read
घर में रखें ये प्लांट, जल्द दूर होगी पैसों की तंगी

फेंगशुई के मुताबिक, घर में बैंबू प्लांट (Bamboo Plant)  रखना बेहद शुभ माना गया है। इस प्लांट को सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा होता है, वहां नेगेटिविटी नहीं रहती है। ज्यादातर घरों में साज-सजावट के लिए बैंबू प्लांट रखा जाता है। इस पौधे को रखने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। अगर इससे फेंगशुई के नियमों के अनुसार रखा जाए, तो इससे कहीं ज्यादा पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं। यह छोटा-सा पौधा आपके जीवन की सभी परेशानियों को दूर करने में लाभकारी साबित हो सकता है।आइए जानते हैं घर में बैंबू प्लांट रखने के फेंगशुई टिप्स....

बैंबू प्लांट (Bamboo Plant) से जुड़े फेंगशुई टिप्सः


- फेंगशुई के मुताबिक, घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में बैंबू प्लांट (Bamboo Plant)  रखने से धन-दौलत में वृद्धि के योग बनते हैं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

- अगर परिवार के सदस्य अक्सर बीमार रहते हैं, तो घर पूर्व दिशा में भी यह पौधा रख सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर की पॉजिटिविटी बढ़ती है।

- घर या ऑफिस में यह प्लांट रखने के लिए पूर्व की दिशा सबसे अच्छी मानी गई है। इससे घर की सुख-शांति बनी रहती है।

- फेंगशुई के अनुसार, बैंबू ट्री का 2 से 3 फीट की ऊंचाई तक बढ़ना शुभ माना गया है।

- बैंबू ट्री कई डंठलों से बना होता है। ये सभी डंठल आपस में बंधे होते हैं। धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए घर में 8 से 9 डंठल का बैंबू प्लांट रखना लाभकारी होता है।

बैंबू-ट्री (Bamboo Plant)  के लाभ:


- बैंबू-ट्री (Bamboo Plant)  से घर की पॉजिविटी बढ़ती है। इससे नेचुरल एयर प्यूरीफायर भी कहा जाता है।

- धार्मिक मान्यता है कि बांस का पौधा लगाने से वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहती है।

- स्टडी रूम में बैंबू-ट्री रखने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और एकाग्रता बढ़ती है।

- धन की तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर में बैंबू-ट्री रखना फायदेमंद होता है।

दोस्तों को गिफ्ट करने के लिए बैंबू-ट्री सबसे अच्छा माना गया है। कहा जाता है कि इससे रिश्तों में सुधार आता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।