घर में डाटा हो जाता है गायब! तो फटाफट फॉलो करें ये टिप्स
कुछ भी फोन पर चलाते हुए, वीडियो देखते हुए। नेटफ्लिक्स पर कोई सीरीज देखते हुए। आप चाहते हैं कि स्क्रीन रुके न। वीडियो चलती रहे और आप उसे देखकर खुश होते रहें। लेकिन कई बार क्या होता है कि आप बाहर थे तब तो ठीक से इंटरनेट…
कुछ भी फोन पर चलाते हुए, वीडियो देखते हुए। नेटफ्लिक्स पर कोई सीरीज देखते हुए। आप चाहते हैं कि स्क्रीन रुके न। वीडियो चलती रहे और आप उसे देखकर खुश होते रहें। लेकिन कई बार क्या होता है कि आप बाहर थे तब तो ठीक से इंटरनेट काम कर रहा था। जैसे ही घर में घुसते हैं डाटा (Data) बंद हो जाता है या फिर एकदम स्लो हो जाता है। स्क्रीन थम जाती है। हीरो दौड़ते-दौड़ते रुक जाता है। गाने वाले वीडियो में सिंगर के मुंह खुले रह जाते हैं…। लेकिन आप रुकिए। आपके साथ ऐसा कुछ नहीं होगा। न आपका हीरो रुकेगा और न ही सिंगर। क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने से आपके डाटा की स्पीड बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं।
नेटवर्क ठीक आए आप घर पर बिना रुके मूवी देख पाएं और वर्क फ्रॉम होम करते समय नेटवर्क सही रहे इसके लिए आप मोबाइल डाटा (Data) से ऊपर उठ कर वाईफाई की ओर बढ़ते हैं। लेकिन दिक्कत तब होती है, जब वाईफाई का नेटवर्क भी रुकने लगे। ऐसे में आप परेशान तो होते ही हैं। साथ ही आपके काम या फिर मनोरंजन में भी खलल पड़ती है। इसको ठीक करने के कुछ तरीके हैं।
राउटर को न करें दूर
अगर आप वाईफाई नेटवर्क का यूज करते हैं, तो आप इस नाम से जरूर परिचित होंगे। राउटर के जरिए ही आप तक नेटवर्क पहुंचता है। इसलिए ध्यान रहे कि इसकी दूरी आपके रूम से ज्यादा न हो। जैसे कि अगर आप किसी दो मंजिला मकान में रहते हैं, या तीसरे फ्लोर पर रहते हैं तो राउटर को ऐसी जगह पर सेट करवाएं, कि आपके पूर घर में नेटवर्क सेम आए। आप छत पे जाएं तब भी नेट चले और ग्राउंड फ्लोर पर रहे तब भी डाटा न रुके।
कैसे चुने बैंड?
आमतौर पर घरों में वाईफाई नेटवर्क के लिए दो बैंड का यूज किया जाता है। ज्यादातर वाईफाई राउटर 5 GHz और 2.4 GHz बैंड पर चलते हैं। दोनों के अपने फायदे हैं। जैसे कि अगर आपको ज्यादा स्पीड कम दूरी के लिए चाहिए तो आप 5 GHz का वाईफाई राउटर चुन सकते हैं। इसके अलावा घर के कोने तक नेटवर्क के लिए आप 2.4 GHz राउटर को चुन सकते हैं, क्योंकि इसमें स्पीड तो थोड़ा कम होगी, लेकिन रेंज 5 GHz से ज्यादा होगी।
बेहतर प्लान सेलेक्ट करें
बैंड सेट कराने के अलावा आप ज्यादा रुपये वाला प्लान चुनते हैं, तो आपको सर्विस भी उसी हिसाब से बढ़िया मिलती है। इसके लिए आप अपने सर्विस प्रोवाइडर से बात कर सकते हैं, जिसके बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से वाईफाई प्लान सेलेक्ट कर लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
