24 घण्टे ऑनलाइन

झाइयां छीन लेगी फेस की सुंदरता, अपनाएं ये टिप्स

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। ऐसे में ज्यादातर लोग दमकती स्किन पाने के लिए तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन दिनों कम उम्र में महिलाओं को स्किन पर झाइयां हो रही हैं। झाइयां (Pigmentation) स्किन पर…

24GhanteOnline
July 13, 2025
2 min read

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। ऐसे में ज्यादातर लोग दमकती स्किन पाने के लिए तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन दिनों कम उम्र में महिलाओं को स्किन पर झाइयां हो रही हैं। झाइयां (Pigmentation) स्किन पर मेलानिन के ज्यादा बढ़ने के कारण नजर आती हैं। इससे त्वचा की ऊपरी परत पर गहरे धब्बे नजर आने लगते हैं। जो सुंदरता को खराब कर सकता है। झाइयां (Pigmentation) धूप, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल और हार्मोन में बदलाव के कारण हो सकती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो इन टिप्स को अपनाएं।

झाइयों (Pigmentation) से कैसे बचें-


- सूरज की रोशनी से त्वचा की सतह के नीचे स्किन खराब होना शुरू हो जाती है। ऐसे में सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। स्किन को झाइयों (Pigmentation) से बचाए रखने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।

- झाइयों (Pigmentation) से बचे रहने के लिए सुबह और शाम स्किन को अच्छे से साफ करें। साफ स्किन पर सीरम सबसे जरूरी है। अगर आप स्किन को अच्छी तरह से साफ नहीं करते हैं तो स्किन पर गंदगी या जमाव हो सकता है।

- ज्यादातर महिलाएं सोचती हैं कि हाइड्रेशन आपके द्वारा लगाई जाने वाली क्रीम या सीरम से मिलता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, महीन रेखाएं तेजी से दिखाई देने लगती हैं, ऐसा डिहाड्रेशन की वजह से होता है। स्किन को कई तरह से हाइड्रेट करना जरूरी है। इसलिए रात में स्टीम लें, पानी पीएं और टोनर लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।