24 घण्टे ऑनलाइन

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

सर्दियों (Winter) के मौसम में कई शारीरिक और मानसिक रूप से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जहां एक ओर स्किन ड्राई और बेजान सी हो जाती है वहीं दूसरी ओर हमारे बालों की चमक गायब (Dry Hair) होने के साथ की समस्याओं का…

24GhanteOnline
June 16, 2026
2 min read

सर्दियों (Winter) के मौसम में कई शारीरिक और मानसिक रूप से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जहां एक ओर स्किन ड्राई और बेजान सी हो जाती है वहीं दूसरी ओर हमारे बालों की चमक गायब (Dry Hair) होने के साथ की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसको साथ ही अधिक मात्रा में बाल गिरने लगते हैं।

सर्दियों में बालों का झड़ना (Hair Fall) और डैंड्रफ बहुत कॉमन परेशानी बन जाती है। इस विंटर के सीजन में अपने बालों की देखभाल नियमित तौर पर करें। इसके साथ ही कई बार हम ऐसी गलतियां भी कर देते हैं जिससे हमारे बाल ज्यादा बेकार (Dry Hair) हो जाते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ बातों के बारे में जिन्हें सर्दियों के मौसम में इस्तेमाल न करें तो बेहतर है।

ज्यादा गर्म पानी से बालों को धोने से आपके बालों की नमी चली जाती है। इसके साथ ही वह कमजोर हो जाते है। इसलिए सर्दियों के मौसम में कभी भी गर्म पानी से बालों  को न धोएं। इसके बदले आप ठंडे पानी में इतना गर्म पानी मिलाएं कि वह नॉर्मल हो जाए। फिर आप हेयरवॉश करे।

आज के समय में हम टेक्नोलॉजी में इतना ज्यादा निर्भर हो गए हैं कि हर एक चीज परफेक्ट करने के लिए इनका इस्तेमाल करते है। जब बालों की बात आती हैं तो उन्हें विभिन्न तरह की स्टाइल देने के लिए स्टेटनर, हेयर डायर आदि का इस्तेमाल करते हैं। जिससे आपके बाल अधिक खराब हो जाते है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।