24 घण्टे ऑनलाइन

तुलसी लगाते समय इन नियमों का करें पालन

सनातनत धर्म में तुलसी (Tulsi) के पौधे को सबसे पवित्र माना जाता है। भारतीय संस्कृति में तुलसी क पौधा का बहुत महत्व है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र में तुलसी का महत्वपूर्ण स्थान है। आइए जानते हैं…

24GhanteOnline
September 13, 2025
2 min read

सनातनत धर्म में तुलसी (Tulsi) के पौधे को सबसे पवित्र माना जाता है। भारतीय संस्कृति में तुलसी क पौधा का बहुत महत्व है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र में तुलसी का महत्वपूर्ण स्थान है। आइए जानते हैं तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स।

तुलसी (Tulsi)  का पौधा कहां लगाएं


वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर या बगीचे के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इन दिशाओं को शुभ माना जाता है। इन दिशाओं में पेड़ लगाने से घर में सकारात्मकता आती है।

नियमित पानी दें


तुलसी (Tulsi)  के पौधों को नियमित रूप से पानी देना चाहिए, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं। अत्यधिक पानी देने से पौधे को नुकसान हो सकता है।

रात को तुलसी (Tulsi) के पत्ते न तोड़ें


रात के समय तुलसी (Tulsi)  के पौधे के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाएं। यह नकारात्मकता को दूर करता है। इससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। संभव हो तो घर के प्रवेश द्वार के पास या आंगन में तुलसी का पौधा लगाएं।

तुलसी (Tulsi)  सौभाग्य लाती है


वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को जोड़े में लगाने से घर में सौभाग्य और समृद्धि आती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।