24 घण्टे ऑनलाइन

मंदिर में भोग लगाते समय इन नियमों का करें पालन, भगवान होंगे प्रसन्न

पूजा-पाठ को भगवान के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम माना जाता है। इस दौरान दीपक जलाना, आरती करना और भोग (Bhog) लगाना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन सभी गतिविधियों के बिना कोई भी पूजा या अनुष्ठान अधूरा माना जाता है।…

24GhanteOnline
November 17, 2025
2 min read

पूजा-पाठ को भगवान के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम माना जाता है। इस दौरान दीपक जलाना, आरती करना और भोग (Bhog) लगाना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन सभी गतिविधियों के बिना कोई भी पूजा या अनुष्ठान अधूरा माना जाता है। देवी-देवताओं को भोग (Bhog) लगाने के बाद उसी भोजन को प्रसाद के रूप में सभी ग्रहण करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि भोग लगाते समय कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए और किन नियमों का पालन करना चाहिए।

भोग (Bhog) लगाते समय बोलें ये मंत्र


शास्त्रों में पूजा-पाठ से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। वहीं, प्रसाद के बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में अगर आप भगवान को भोग लगाते समय इस मंत्र का जाप करेंगे तो आपको पूजा का कई गुना लाभ मिल सकेगा।

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इस मंत्र के माध्यम से जब हम भगवान को भोग लगाते हैं, तो प्रार्थना करते हैं कि वह हमारा प्रसाद स्वीकार करें और हम पर अपनी कृपा बनाए रखें।

भोग (Bhog) लगाने के नियम


भोग (Bhog) हमेशा सात्विक और साफ-सुथरे तरीके से बनाना चाहिए। अगर आप देवी-देवताओं को उनका पसंदीदा भोग अर्पित करेंगे, तो आपको अधिक लाभ मिलेगा। भोग लगाने के दौरान भोजन पात्र का ध्यान रखना भी जरूरी है।

भोग (Bhog) के लिए हमेशा सोना, चांदी, तांबा या पीतल का पात्र ही चुनें। इसके अलावा मिट्टी या लकड़ी के बर्तन में भी भोग चढ़ाया जा सकता है।

भोग (Bhog) लगाने के लिए कभी भी एल्यूमीनियम, लोहा, स्टील या प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। भोग लगाने के बाद इसे कुछ देर के लिए मंदिर में ही छोड़ दें। इन नियमों का पालन करने से आपको भोग लगाने का लाभ मिलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…