गुरुवार के दिन न करें ये काम, वरना तरक्की में आने लगेंगी बाधाएं
सनातन धर्म में गुरुवार (Thursday) का दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित माना जाता है। इस दिन गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय भी किए जाते हैं, इस कारण भी गुरुवार महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस…
सनातन धर्म में गुरुवार (Thursday) का दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित माना जाता है। इस दिन गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय भी किए जाते हैं, इस कारण भी गुरुवार महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और उनके निमित्त व्रत रखने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार (Thursday) के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। माना जाता है कि इस दिन कुछ कार्यों को करने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन हानि भी होती है। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन कौन से काम करने से बचना चाहिए।
गुरुवार (Thursday) के दिन इन नियमों का करें पालन
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार (Thursday) के दिन किसी से भी धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए। यदि आप किसी से पैसों का लेन-देन करते हैं, तो इससे कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होने लगता है। साथ ही सुख-सुविधाओं में भी कमी आने लगती है।
- इस दिन केले का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान बृहस्पति देव की पूजा करते हैं, तो केले का सेवन करने से बचें। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने की परंपरा है। इसी कारण से इस दिन केला खाना वर्जित है। माना जाता है कि यदि कोई इस दिन केले का सेवन करता है, तो उसे धन की हानि होती है और जीवन में समस्याएं आनी शुरू हो जाती है।
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय दीपक जलाने के लिए सरसों और तिल के तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा में देसी घी का दीपक ही जलाना चाहिए।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन सिलाई करना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस काम को करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
