24 घण्टे ऑनलाइन

डार्क सर्कल से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये उपाय

आज के समय में अनियमित लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, पूरी नींद न लेना, पानी कम पीना, कम्प्यूटर या लैपटॉप के सामने घंटो बैठे रहना, हार्मोंस में बदलाव या फिर जेनेटिक समस्या के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल (Dark Circle) पड़ जाते…

24GhanteOnline
February 15, 2025
2 min read

आज के समय में अनियमित लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, पूरी नींद न लेना, पानी कम पीना, कम्प्यूटर या लैपटॉप के सामने घंटो बैठे रहना, हार्मोंस में बदलाव या फिर जेनेटिक समस्या के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल (Dark Circle) पड़ जाते है। जो देखने में खराब लगने के साथ-साथ आपके लुक को भी पूरा खराब कर देते है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके बजाय आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर नैचुरल तरीके से डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

खीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके साथ-साथ यह स्किन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिला देता है। डार्क सर्कल की समस्या से निजात पाने के लिए खीरे को स्लाइस में काट लें और इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इन्हें निकालकर आंखों के ऊपर 10 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद पानी से आंखों से धो लें।

टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व पाए जाते है। जो आसानी से डार्क सर्कल (Dark Circle) से निजात दिला सकते है। आंखों के नीचे पड़े काले घेरे से निजात पाने के लिए 2 चम्मच टमाटर के रस में थोड़ा सा नींबू के रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित जगह पर लगा लें। करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

गुलाब जल आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। डार्क सर्कल (Dark Circle) से निजात पाने के लिए आप कॉटन बॉल में थोड़ा सा गुलाब जल लगाकर काले घेरों में लगा लें। करीब 15-20 मिनट रखे रहने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।