पंचक में संकट से बचने के लिए करें ये उपाय, जीवन भर जाएगी खुशियां
पंचक ( Panchak) का समय हिंदू धर्म में खासा महत्व रखता है। सदियों से इस समय में शुभ और मंगल कार्य पर रोक लगा दी जाती है। यहां तक की इसे इतना प्रभावी माना गया है, कि इस दौरान यात्रा करने पर भी आपके जीवन पर संकट हो सकता…
पंचक ( Panchak) का समय हिंदू धर्म में खासा महत्व रखता है। सदियों से इस समय में शुभ और मंगल कार्य पर रोक लगा दी जाती है। यहां तक की इसे इतना प्रभावी माना गया है, कि इस दौरान यात्रा करने पर भी आपके जीवन पर संकट हो सकता है।
यह 5 दिनों का समय आपको अशुभ प्रभाव दे सकता है, क्योंकि कई बार जाने-अनजाने हमसे कई ऐसे कार्य हो जाते हैं, जो इनदिनों में करने नहीं चाहिए। ऐसे में कुछ साधारण से उपाय हैं जिनको करके आप इन 5 दिनों के लिए अपने जीवन में खुशहाली एकत्र कर सकते हैं, यानी कि पंचक ( Panchak) के दिनों के प्रभाव से बच सकते हैं। आज हम आपको कुछ वही उपाय बताने जा रहे हैं।
पंचक ( Panchak) के संकट से बचने के उपाय
पंचक ( Panchak) शांति की पूजा
पंचक के दिनों में अपने जीवन में खुशहाली लाने के लिए आप पंचक शांति की पूजा घर में रख सकते हैं। पंचक दोष दूर करने के लिए पंचक शांति की पूजा करना इन पांच दिनों में अत्यंत शुभ और प्रभावकारी बताया गया है।
रुद्राभिषेक, शिव की पूजा
पंचक ( Panchak) में शिव की पूजा और आराधना का खास महत्व है। पंचक में रुद्राभिषेक करना अत्यंत शुभ बताया गया है। माना जाता है कि इससे आपके जीवन में आने वाले संकट टल जाते हैं और खुशियां आपके घर में प्रवेश करती हैं।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप
पंचकों ( Panchak) में आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, तो यह आपके लिए अत्यंत लाभकारी होगा। आपके जीवन में आने वाली परेशानियां इससे दूर हो जाएगी।
हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ
आप इस दौरान हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं। हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं, और सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं।
बजरंग बाण का पाठ
आप बजरंग बाण का पाठ भी अगर, इन पांच दिनों में करेंगे तो हनुमान जी आप पर कृपा बना कर रखेंगे।
काले तिल के उपाय
पंचक के दिनों में काले तिल के प्रयोग को काफी अहमियत दी गई है। पंचक में काले तिल के कई उपाय आप कर सकते हैं। काले तिल का दान कर सकते हैं। काले तिल की वस्तुओं का सेवन कर सकते हैं, साथ ही काले तिल आप शिवजी को अर्पित कर सकते हैं। वहीं काले तिल आप हनुमान जी के मंदिर में भी अर्पित कर सकते हैं।
हवन पूजन
इस दौरान हवन पूजन भी शुभ बताया जाता है अगर आप इस दौरान हवन या पूजन कर रहे हैं, तो उसमें काले तिल का प्रयोग जरूर करें। इससे आपके जीवन में संकट के बादल हट जाएंगे।
मजदूरों को मीठा खिलाएं
इस दौरान आप मजदूरों को मीठा खिलाएंगे तो भी आपके जीवन में आने वाले कष्ट टल सकते हैं।
तुलसी और पीपल के पेड़ की पूजा
पंचक में तुलसी और पीपल के पेड़ की पूजा अत्यंत लाभकारी बताई जाती है। पंचक में आप तुलसी में काले तेल मिलाकर अर्पित कर सकते हैं। वहीं यही उपाय आप पीपल के पेड़ के साथ भी कर सकते हैं।
इऩ कामों को करने से बचें
यह सब उपाय आपके जीवन में खुशहाली तो लायेंगे ही, फिर भी हो सके तो आप कुछ कार्य हैं ऐसे हैं, जिनको करने से आप बचे तो बेहतर होगा, जैसे कि आप इस दक्षिण दिशा की यात्रा न करें। विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों पर विराम लगाएं। आप इस दौरान आग से जुड़े कोई काम ना करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
