अक्षय नवमी के दिन करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
अक्षय नवमी (Akshaya Navami) का पावन पर्व हैं जिसे आंवला नवमी के रूप में भी जाना जाता हैं। इस दिन आंवला वृक्ष के पूजा करने का विधान है। यह दिन पौराणिक और ज्योतिषीय रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इस दिन जप-तप, दान,…
अक्षय नवमी (Akshaya Navami) का पावन पर्व हैं जिसे आंवला नवमी के रूप में भी जाना जाता हैं। इस दिन आंवला वृक्ष के पूजा करने का विधान है। यह दिन पौराणिक और ज्योतिषीय रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इस दिन जप-तप, दान, तर्पण आदि धार्मिक कार्य कर सौभाग्य, आरोग्य और सुख की प्राप्ति की जाती हैं। शास्त्रों में इस दिन से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें कर जीवन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अक्षय नवमी (Akshaya Navami) के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे।
स्तोत्र का करें पाठ
अक्षय नवमी (Akshaya Navami) के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने के बाद कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना बहुत उत्तम माना गया है। ऐसा करने से भगवान विष्णु और शिव के साथ माता लक्ष्मी की भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। अक्षय नवमी के दिन सुबह-शाम इस स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में वैभव की प्राप्ति होती है और धन संचय का बल मिलता है।
बढ़ेगी सुख-समृद्धि
अगर आपके घर के आसपास आंवले का वृक्ष है तो अक्षय नवमी (Akshaya Navami) के दिन वृक्ष पर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और जल में दूध मिलाकर आंवले की जड़ को सींचे। इसके बाद उसकी पूजा करेंगे तो घर में सुख-समृद्धि का वास होगा और अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो वह भी निकल जाएगा।
आरोग्य की होगी प्राप्ति
अक्षय नवमी (Akshaya Navami) के दिन भगवान विष्णु को आंवले का प्रसाद अर्पित करना चाहिए और सामर्थ्यानुसार आंवले का दान भी करना चाहिए। साथ ही पूरे परिवार के साथ खुद भी आंवले के प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। इस दिन किसी भी रूप में आंवले का सेवन करना बेहद लाभदायक माना जाता है। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
धन-धान्य की नहीं होगी कमी
आंवले के पेड़ के नीचे सात्विक भोजन बनाकर गरीब व जरूरतमंद लोगों को खिलाना बहुत कल्याणकारी माना जाता है। ध्यान रखें कि भोजन में आंवले से कोई न कोई व्यंजन जरूर होना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
अक्षय नवमी (Akshaya Navami) के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पांच कुंवारी कन्याओं को घर में बुलाकर खीर खिलाएं और सभी कन्याओं को पीला वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा करें। इसके बाद घर की सबसे बड़ी महिला को खीर खिलाएं और आशीर्वाद लें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वास होगा और माता लक्ष्मी की अपने भक्तों पर कृपा बनी रहेगी।
इस उपाय से होगी वृद्धि
अगर दीपावली के पर्व पर कोई खरीदारी करना चाह रहे थे लेकिन किसी कारणवश नहीं कर पाए थे तो अक्षय नवमी (Akshaya Navami) का दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ रहेगा। साथ ही इस दिन सोना-चांदी या फिर अन्य धातु की खरीदारी करने का लाभ आप ले सकते हैं और इन चीजों में दिन दोगुनी रात चौगुनी वृद्धि होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
