24 घण्टे ऑनलाइन

बारिश के मौसम में सता रहा है मेकअप खराब होने का डर, तो फॉलो करें ये ट्रिक

बारिश के मौसम में शादी या किसी पार्टी में मेकअप (Makeup) को बचा कर रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। क्योंकि ऐसे में स्किन बहुत चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में मेकअप खराब होने का डर रहता है। चेहरे पर अधिक पसीना औऱ ऑयल…

24GhanteOnline
August 8, 2025
2 min read

बारिश के मौसम में शादी या किसी पार्टी में मेकअप (Makeup)  को बचा कर रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। क्योंकि ऐसे में स्किन बहुत चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में मेकअप खराब होने का डर रहता है। चेहरे पर अधिक पसीना औऱ ऑयल आता है। जिसकी वजह से मेकअप के बाद चेहरा डल नजर आता है। ऐसे में मेकअप शुरु करने से पहले कुछ ट्रिक्स को फॉलो करने से मेकअप खराब नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं ट्रिक।

मेकअप (Makeup) करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से वॉश करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाया जाता है। लेकिन इस स्टेप को मॉइश्चराइजर लगाने के पहले ही ट्राई करें। फिटकरी के एक बड़े प्लेन चौकोर टुकड़े को लें। जिससे चोट लगने का डर ना हो।

अब इस टुकड़े को किसी रुमाल या कपड़े पर लपेट लें। बस चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद कपड़े में लपेटी फिटकरी को पानी में डुबोकर गीला कर लें। और चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें। करीब दो से पांच मिनट तक मसाज करें।

चेहरे पर फिटकरी की मसाज करने से स्किन बिल्कुल ड्राई हो जाएगी और ह्यूमिडिटी की वजह से निकलने वाले पसीने से मेकअप (Makeup) टिका रहेगा और ग्लो बना रहेगा।

फिटकरी को चेहरे पर अप्लाई करने से पहले इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिन लोगों के चेहरे पर बहुत ज्यादा एक्ने या पिंपल रहते हैं। उन्हें फिटकरी को सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए या फिर, जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा सेंसेटिव है। उन्हें इस ट्रिक को भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नहीं स्किन प्रॉब्लम बढ़ सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।