24 घण्टे ऑनलाइन

बढ़ते कर्ज से है परेशान, मुक्ति पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

प्राचीन काल से ही नमक (Salt) का उपयोग भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता आ रहा है. आज के दौर में हम बिना नमक के शायद ही भोजन कर पाएं. खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा नमक कई अन्य समस्याओं के निवारण के लिए भी उपयोग में…

24GhanteOnline
March 9, 2025
2 min read

प्राचीन काल से ही नमक (Salt) का उपयोग भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता आ रहा है. आज के दौर में हम बिना नमक के शायद ही भोजन कर पाएं. खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा नमक कई अन्य समस्याओं के निवारण के लिए भी उपयोग में लाया जाता है. वास्तु शास्त्र में भी घर की नकारात्मकता को ख़त्म करने के लिए नमक के कई उपायों के बारे में बताया गया है. कई बार लोगों को बहुत मेहनत करने के बाद भी उनके परिश्रम का पूरा फल नहीं मिल पाता और धन अर्जित करने में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं. जिससे व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर होने लगता है.

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार इन सभी समस्याओं को नमक के उपायों द्वारा दूर किया जा सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

धन लाभ का उपाय


कई बार कुछ लोगों को अचानक से धन हानि होने लगती है. जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है. ऐसे में एक कांच के गिलास में पानी लेकर उसमें एक चमच्च नमक डालकर अपने घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रख दें. जब पानी पूरी तरह से सुख जाए तो इस क्रिया को पुनः दोहराएं. इस उपाए को आप हर मंगलवार या रविवार के दिन कर सकते हैं. मान्यता के अनुसार ऐसा करने से घर में कभी आर्थिक परेशानियां नहीं आती.

कर्ज से मुक्ति का उपाय


कई बार कर्ज का बोझ इतना बढ़ जाता है कि उससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता. ऐसे में यदि नमक का उपाय किया जाए तो जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. इसके लिए वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति के लिए हर रविवार घर में नमक के पानी का पोछा लगाना चाहिए. इस उपाय को लगातार लगभग 3 माह तक करना चाहिए. मान्यता के अनुसार ऐसा करने से बड़े से बड़े कर्ज से छुटकारा मिल जाता है.

घर से नकारात्मकता दूर करने का उपाय


यदि आपको ऐसा लगने लगे कि आपके घर में नकारात्मकता बढ़ रही है तो आप एक कांच के गिलास में 2 चम्मच नमक डाल कर इसे अपने घर के बाथरूम के कोने में रख दें और इस उपाय को हर तीसरे दिन दोहराएं. ऐसा करने से जल्द ही आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलेगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…