24 घण्टे ऑनलाइन

मोजों की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा, तो फौरन अपनाएं ये हैक्स

मोजों (Socks) से आने वाली बदबू अकसर व्यक्ति के लिए शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। खासतौर पर तब, जब वो घर से बाहर लोगों के साथ बैठा हुआ हो। यह समस्या ज्यादातर उन लोगों के साथ होती है, जिनके पैरों में जरूरत से ज्यादा पसीना…

24GhanteOnline
October 16, 2025
3 min read

मोजों (Socks) से आने वाली बदबू अकसर व्यक्ति के लिए शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। खासतौर पर तब, जब वो घर से बाहर लोगों के साथ बैठा हुआ हो। यह समस्या ज्यादातर उन लोगों के साथ होती है, जिनके पैरों में जरूरत से ज्यादा पसीना आता है। मोजों में बदबू आने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे कि पसीना, बैक्टीरिया, और फ़ंगस। पसीने की बदबू की वजह से मोजे (Socks) भी बदबूदार हो जाते हैं। जिन्हें पहनने से पहले धोना जरूरी हो जाता है। लेकिन कई बार समय की कमी या किसी काम में उलझे रहने की वजह से व्यक्ति के लिए मोजों को रोज-रोज धोना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आप मोजों (Socks) को बिना धोए ही उनकी गंदी स्मेल को दूर कर सकते हैं।

गंदे मोजे (Socks) धूप में सुखाएं


अगर आपके मोजों से हमेशा बदबू आती रहती है तो उन्हें उतारते ही तुरंत धूप या खुली हवा में टांग दें। ऐसा करने से कुछ देर में ही मोजों से बदबू गायब हो जाएगी और उन्हें धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कॉटन के मोजे (Socks) 


जिन लोगों को पैरों में ज्यादा पसीना आता है, उन्हें हमेशा कॉटन के मोजे पहनने चाहिए। इस तरह के मोजे पसीने को अच्छी तरह सोख लेते हैं। जबकि सिंथेटिक मोजे ऐसा नहीं कर पाते हैं।

वोदका

मोजों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप वोदका का यूज भी कर सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए एक स्प्रे बोतल में बिना स्वाद वाला वोदका भरकर मोजे पर स्प्रे करें और उसे खुली हवा में 7-8 घंटे के लिए रख दें। तय समय बाद आप पाएंगे कि मोजों से बदबू गायब है।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लींजर होने की वजह से मोजों की बदबू को आसानी से सोख लेता है। मोजों की बदबू दूर के लिए आप दो चम्मच बेकिंग पाउडर मोजो पर छिड़क कर 30 मिनट के लिए रख दें। तय समय बाद मोजों को अच्छी तरह साफ कर लें। बेकिंग सोडा के साथ बदबू भी गायब हो जाएगी।

नींबू का रस

मोजों की गंदी स्मेल और बैक्टीरिया को नष्ट करने के लिए नींबू का रस एक अच्छा उपाय है। इस उपाय को करने के लिए एक स्प्रे बोतल में नींबू का रस डालकर बदबूदार मोजों पर स्प्रे करके रात भर के लिए मोजों को हवा में टांग दें। मोजों से बदबू दूर होने के साथ फ्रेश स्मेल भी आने लगेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।