24 घण्टे ऑनलाइन

घर से चली गई है सुख-शांति, तो करें ये उपाय

फेंग शुई (Feng Shui) शास्त्र चीनी वास्तु शास्त्र है। फेंग शुई में बताया गया है कि घर में क्या रखना चाहिए और कहां रखना चाहिए। घर में कुछ वस्तुएं रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है की कुछ आइटम्स काफी लकी माने जाते…

24GhanteOnline
November 15, 2025
2 min read

फेंग शुई (Feng Shui) शास्त्र चीनी वास्तु शास्त्र है। फेंग शुई में बताया गया है कि घर में क्या रखना चाहिए और कहां रखना चाहिए। घर में कुछ वस्तुएं रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है की कुछ आइटम्स काफी लकी माने जाते हैं, जिन्हें रखने से पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहती है। आइए फेंगशुई शास्त्र के अनुसार जानते हैं घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए-

फिश एक्वेरियम- अगर आप अपने घर में सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं तो अपने घर में फिश एक्वेरियम ले आएं। घर में फिश एक्वेरियम रखने से घर की संपन्नता बनी रहती हैं।

कछुआ- फेंगशुई (Feng Shui) विद्या के अनुसार, घर में कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में उत्तर की दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर जी से माना जाता है। इसलिए उत्तर दिशा में पानी के जार में कछुआ रखने से आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। कछुआ रखने से घर की सुख-शांति भी बनी रहती है।

जेड प्लांट- जेड प्लांट काफी लकी माना जाता है। मान्यता है इस पौधे को घर के एन्ट्रेंस पर रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। न केवल ये पौधा ऑक्सीजन बढ़ाएगा बल्कि सुख-समृद्धि में वृद्धि भी करेगा।

लाफिंग बुद्धा- फेंगशुई (Feng Shui) विद्या के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में लाफिंग बुद्धा रखने से घर में हंसी-खुशी बरकरार रहती है। ज्यादातर मेन डोर के सामने लाफिंग बुद्धा को रखना चाहिए, जिससे घर में घुसते ही पहली नजर लाफिंग बुद्धा पर पड़े।

चीनी सिक्के- फेंगशुई (Feng Shui) विद्या में चीनी सिक्कों का काफी महत्व है। माना जाता है इन सिक्कों को लाल रंग के कपड़ें में बांधकर तिजोरी के अंदर रखने से दरिद्रता दूर होती है और सुख-शांति का वास होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…