24 घण्टे ऑनलाइन

पीएम के जाते ही लखनऊ वालों की शर्मनाक हरकत, गाड़ियों से आए और उठाकर ले गए गमले

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक बार फिर ‘गमला चोरी’ की चर्चा में है। गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोमती नदी के किनारे बने भव्य राष्ट्र प्रेरणा…

24GhanteOnline
December 26, 2025
2 min read

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक बार फिर ‘गमला चोरी’ की चर्चा में है। गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोमती नदी के किनारे बने भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल (Rashtra Prerna Sthal) का उद्घाटन किया। इस राष्ट्रीय स्मारक को हजारों फूलों के गमलों से सजाया गया था, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुछ गमलों के चोरी करने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद गाड़ियों से आए कुछ लोग गमले उठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं। इसने घटना से लखनऊ में आयोजित G20 समिट के दौरान हुई ‘गमला चोरी’ की यादें ताजा हो गई हैं। याद रहे, G20 सम्मेलन के समय लखनऊ को सजाने के लिए सड़कों पर लगाए गए महंगे गमले चोरी हो गए थे। उस घटना का जिक्र खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक कार्यक्रम में किया था।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल (Rashtra Prerna Sthal) से गमले चोरी


उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया था कि एक मर्सिडीज कार से आए व्यक्ति ने गमले चुराए थे, लेकिन शहर की इज्जत बचाने के लिए पुलिस ने उन्हें सिर्फ CCTV फुटेज दिखाकर छोड़ दिया। CM योगी ने इसे सिविक सेंस की कमी का उदाहरण बताया था। अब राष्ट्र प्रेरणा स्थल (Rashtra Prerna Sthal) के कार्यक्रम के बाद फिर गमला चोरी का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से राष्ट्र प्रेरणा स्थल से हुई गमले चोरी की वीडियो पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में भारी भीड़ थी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद कुछ लोग गमले उठाकर ले गए। राष्ट्र प्रेरणा स्थल अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित है। 230 करोड़ की लागत से बना यह स्मारक अब राष्ट्रीय धरोहर बन चुका है। लेकिन ‘गमला चोरी’ की ने एक बार फिर लोगों के सिविक सेंस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।