नेपाल में मोदीखोला नदी में आई बाढ़, अन्नपूर्णा मंदिर का आधा हिस्सा और दो पुल बहे
काठमांडू। नेपाल के कास्की जिले के पर्वतीय सीमा क्षेत्र में गुरुवार देररात मोदीखोला नदी में आई बाढ़ अपने साथ दो पुलों को बहा ले गई। । बाढ़ के पानी के तेज बहाव में अन्नपूर्णा माता मंदिर परिसर का आधा हिस्सा भी बह गया है।…

काठमांडू। नेपाल के कास्की जिले के पर्वतीय सीमा क्षेत्र में गुरुवार देररात मोदीखोला नदी में आई बाढ़ अपने साथ दो पुलों को बहा ले गई। । बाढ़ के पानी के तेज बहाव में अन्नपूर्णा माता मंदिर परिसर का आधा हिस्सा भी बह गया है। यहां रहने वाले एक भारतीय पुजारी और मंदिर में दर्शन करने गए दो श्रद्धालुओं को सकुशल बचा लिया गया है।
बताया गया है कि बाढ़ में बीरेठांटी के पास अन्नपूर्णा गाउंपालिका वार्ड नंबर 5 और 6 को जोड़ने वाले पुल बह गया। अन्नपूर्णा मंदिर के निचले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।
सशस्त्र पुलिस बल के अनुसार, रस्सी के जरिए बचाव कार्य में प्रशिक्षित चार जवानों और सात सदस्यों वाली टीम मंदिर के पास पहुंची। डीएसपी शैलेन्द्र थापा ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है। मंदिर में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
