24 घण्टे ऑनलाइन

Republic Day Sale 2026: Flipkart पर बंपर डील्स, अभी से तैयार करें Wishlist

घर के लिए नया इलेक्ट्रिक अप्लायंस या फिर खुद के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए सेल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. Flipkart ने Republic Day Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है और इस अपकमिंग सेल के लिए अलग…

24GhanteOnline
January 9, 2026
2 min read
Republic Day Sale 2026: Flipkart पर बंपर डील्स, अभी से तैयार करें Wishlist

घर के लिए नया इलेक्ट्रिक अप्लायंस या फिर खुद के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए सेल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. Flipkart ने Republic Day Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है और इस अपकमिंग सेल के लिए अलग से माइक्रोसाइट भी तैयार की गई है, इस माइक्रोसाइट से सेल में मिलने वाली डील्स और ऑफर्स की जानकारी मिलेगी.

Flipkart Republic Day Sale 2026 Date


Republic Day Sale 17 जनवरी से शुरू होगी, लेकिन फ्लिपकार्ट ब्लैक और फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल 24 घंटे पहले शुरू हो जाएगी. इसका मतलब ये है कि अगर आप ब्लैक या फिर प्लस मेंबर हैं तो आप डील्स और ऑफर्स का फायदा 16 जनवरी से ही उठा पाएंगे.

Flipkart Sale Offers: ऐसे मिलेगा एक्स्ट्रा डिस्काउंट


सेल के दौरान प्रोडक्ट्स पर तो आपको छूट मिलेगी ही, लेकिन HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर आप 10 फीसदी एडिशनल इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं. बैंक कार्ड डिस्काउंट के अलावा पुराना फोन देने पर एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा उठा पाएंगे.

Flipkart Offers: इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी छूट


सेल के दौरान न सिर्फ स्मार्टफोन्स बल्कि लैपटॉप, ब्लूटूथ स्पीकर्स, ईयरबड्स, फ्रिज, स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन और टैबलेट जैसे प्रोडक्ट्स भी छप्परफाड़ डिस्काउंट के साथ मिलेंगे. माइक्रोसाइट से इस बात का पता चला है कि ग्राहकों को सेल के दौरान iPhone, Motorola, Samsung, Vivo, Realme, ओप्पो, पोको, नथिंग, इनफिनिक्स, गूगल पिक्सल जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स भारी छूट के साथ मिलेंगे.

iPhone 16 और iPhone 17 को भी सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका मिलेगा. ग्राहकों की सुविधा के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी. फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है कि किस मॉडल पर कितने रुपए की छूट मिलेगी लेकिन उम्मीद है कि जैसे-जैसे सेल की तारीख नजदीक आएगी, कंपनी डील्स से भी पर्दा उठाएगी लेकिन अभी फिलहाल डील्स पर सस्पेंस बरकरार है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।