24 घण्टे ऑनलाइन

Flipkart की बड़ी सेल, गैजेट्स पर धमाकेदार डील्स

Flipkart ने अपनी Black Friday Sale 2025 की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है और इस बार कंपनी “Bag The Biggest Deals” टैगलाइन के साथ बड़े डिस्काउंट लाने की तैयारी में है. स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, वॉशिंग मशीन से लेकर होम…

24GhanteOnline
November 22, 2025
2 min read

Flipkart ने अपनी Black Friday Sale 2025 की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है और इस बार कंपनी “Bag The Biggest Deals” टैगलाइन के साथ बड़े डिस्काउंट लाने की तैयारी में है. स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, वॉशिंग मशीन से लेकर होम अप्लायंसेज तक कई कैटेगरी पर कीमतें जोरदार तरीके से कम होंगी. सेल की माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिसमें आने वाले ऑफर्स की झलक दिखाई गई है. इस बार Amazon भी अपनी Black Friday Sale की घोषणा जल्द कर सकता है.

Flipkart Black Friday Sale 2025: कब शुरू होगी सेल


Flipkart ने पुष्टि की है कि Black Friday Sale 2025 का आगाज 23 नवंबर से होगा. कंपनी ने इस सेल का एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट जारी की है, जिसमें कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर छूट दिखाई गई है. चूंकि यह Diwali Sale 2025 के बाद Flipkart की पहली बड़ी सेल है, ऐसे में खरीदारों के लिए यह एक शानदार मौका माना जा रहा है. सेल के दौरान प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर बजट गैजेट्स तक कई आइटम कम कीमतों में मिलेंगे.

स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़े डिस्काउंट


इस बार Flipkart स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टीवी, होम थिएटर, वॉशिंग मशीन, पीसी, लैपटॉप, प्रिंटर, AC और रेफ्रिजरेटर जैसी कैटेगरी पर भारी छूट देने जा रहा है. Samsung और LG जैसे ब्रांडों के प्रोडक्ट्स भी कम दाम में उपलब्ध होंगे. बैनर पर Asus Chromebook का दिखना संकेत देता है कि इस मॉडल पर भी आकर्षक डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा रूम हीटर और गीजर जैसे विंटर इलेक्ट्रॉनिक्स को भी सेल में शामिल किया जाएगा.

पेमेंट ऑप्शंस और EMI सुविधा


यूजर्स UPI, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट कर सकेंगे. साथ ही, खरीदारों को EMI विकल्प भी मिलेगा, जिससे उन्हें पूरा भुगतान एक बार में नहीं करना पड़ेगा. Flipkart ने सलाह दी है कि यूजर्स अपने पेमेंट डिटेल्स पहले से सेव कर लें, ताकि शुरुआती डिस्काउंट्स और ऑफर्स का लाभ आसानी से मिल सके. हालांकि पार्टनर बैंक ऑफर्स के बारे में जानकारी अभी जारी नहीं की गई है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।