24 घण्टे ऑनलाइन

बीजों से मिलेगा खूबसूरत चेहरे, ऐसे करें इस्तेमाल

खूबसूरत बेदाग चेहरे की चाहत किसे नहीं होती। इसके लिए महिलाएं हर महीने पार्लर जाती हैं। महंगे मंहगे ब्यूटी प्रोडक्टों का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन असर बस कुछ दिनों तक ही नजर आता है फिर वैसे का वैसा ही। आज हम आपको घर में…

24GhanteOnline
February 8, 2026
2 min read

खूबसूरत बेदाग चेहरे की चाहत किसे नहीं होती। इसके लिए महिलाएं हर महीने पार्लर जाती हैं। महंगे मंहगे ब्यूटी प्रोडक्टों का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन असर बस कुछ दिनों तक ही नजर आता है फिर वैसे का वैसा ही। आज हम आपको घर में ही ऐसा फेसपैक (Face Pack) बनाकर लगाने का तरीका बताने जा रहे है।

जिसे ट्राई करके आप शीशे सा चमकता हुआ ग्लोईंग और निखरा हुआ चेहरा पा सकते है। अलसी न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। अगर इसका फेसपैक (Face Pack) बनाकर लगाया जाए तो चेहरा पर निखार और चमक लाता है साथ ही तमाम दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है।

इसका फेसपैक (Face Pack) बनाने के लिए सबसे पहले अलसी के बीजों को पीस लें। अब एक कटोरी में अलसी का पाउडर में शहद , गुलाब जल और एलोवेरा जेल को मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर लगा लें। पद्रह से बीस मिनट तक लगा रहने दें। फिर चेहरे को धो लें। इससे चेहरे के मुहांसों से छुटकारा मिलेगा।

अगर चेहरे की त्वचा ढीली पड़ रही है तो दो चम्मच अलसी के बीजों को आधा कप पानी में उबाल लें। फिर इसे तीन से चार घंटे तक ढक कर रख लीजिए। जब यह गाढ़ा जैल बन जाए तो इसे चेहरे पर लगा लें। जब इस फेसपैक की एक लेयर सूख जाए तो दूसरी लेयर चेहरे पर लगा लें। ऐसे ही करते करते चार लेयर को चेहरे पर लगाएं।

फिर जब यह फेसपैक (Face Pack) सूख जाए तो धो लें। स्किन टाइट होगी। अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो अलसी के बीज के पाउडर में हल्दी औऱ पानी मिलाकर पैक बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगा लें। पंद्रह मिनट के बाद चेहरा धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।