कंटेनर और कार में भीषण टक्कर, दूल्हन समेत पांच की मौत
जयपुर: पिंक सिटी एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। ये भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के जमवारामगढ़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148 (दौसा-मनोहरपुर हाईवे) पर आज सुबह एक कंटेनर…
जयपुर: पिंक सिटी एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। ये भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के जमवारामगढ़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148 (दौसा-मनोहरपुर हाईवे) पर आज सुबह एक कंटेनर और सवारी गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई।
इस हादसे में शादी करके लौट रहे दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दूल्हे समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मध्य प्रदेश से शादी समारोह के बाद वापस लौट रहे थे। तभी भट्काबास गांव के पास उनकी कार की सामने से आ रहे कंटेनर से जोरदार भिड़ंत हो गई।
कार के परखच्चे उड़ गए
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे (Road Accident) के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में कुल 14-15 लोग सवार थे। हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
शिवरी और ईवी वीकल्स बढ़ा रहे लखनऊ नगर निगम की शान, आंध्र प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने की तारीफ
हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। खुशियों से भरा घर एक झटके में मातम में बदल गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
