24 घण्टे ऑनलाइन

फर्नीचर दुकान के बेसमेंट में 2 बच्चों सहित 5 लोग जिंदा जले, 22 घंटे बाद निकाले गए शव

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में फर्नीचर शॉप (Furniture Shop) में लगी आग में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। करीब 22 घंटे चले रेस्क्यू के बाद पुलिस ने बिल्डिंग के बेसमेंट से 5 शव बरामद किए गए हैं। रेस्क्यू टीम ने 6…

24GhanteOnline
January 25, 2026
2 min read

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में फर्नीचर शॉप (Furniture Shop) में लगी आग में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। करीब 22 घंटे चले रेस्क्यू के बाद पुलिस ने बिल्डिंग के बेसमेंट से 5 शव बरामद किए गए हैं। रेस्क्यू टीम ने 6 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन काफी ज्यादा धुएं के कारण अंदर दाखिल होने मुश्किल था। इसी के चलते शव को बरामद करने में काफी समय लगा। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित चार मंजिला फर्नीचर की दुकान (Furniture Shop) शनिवार दोपहर अचानक आग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड सहित अन्य रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई। बेसमेंट से उठी लपटें देखते ही देखते ही ऊपर की तरफ उठने लगी। कुछ ही देर में इमारत का एक बड़ा हिस्सा धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान बेसमेंट में 5 लोग फंसे हुए थे, उन्हें बचाने की टीम बहुत ही तत्परता से काम कर रही थी। हालांकि, आग बुझाने रेस्क्यू टीम के लिए काफी आसान नहीं था।

22 घंटे में पूरा हुआ रेस्क्यू


फर्नीचर की दुकान (Furniture Shop) में मौजूद लकड़ियों तेजी से चल रही थी। इस कारण आग बुझाने में पाने में काफी दिक्कतें आईं। करीब 6 घंटे बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। बावजूद इसके टीम बिल्डिंग में दाखिल नहीं हो पाई, क्योंकि इस दौरान इमारत में धुआं भरा हुआ था। 22 घंटे रेस्क्यू चलने के बाद रविवार सुबह स्थिति नार्मल होने पर जब रेस्क्यू टीम अंदर दाखिल हुई तो उन्होंने बेसमेंट से 5 शव बरामद किए हैं।

2 बच्चों सहित जिंदा जल गए पांच लोग


शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर में भेजा है। मृतकों की पहचान, बेबी (45), अखिल (11), पणीत (8), इम्तियाज (28), और हबीब (32) के तौर पर हुई है। हबीब फर्नीचर दुकान के मालिक का ड्राइवर था। फायर DG विक्रम सिंह मान ने बताया किफर्नीचर के साथ-साथ बेसमेंट में रेक्सिन और कुछ केमिकल भी रखे थे। बिल्डिंग मालिक ने नियमों का उल्लंघन करके इन्हें अवैध रूप से रखा था।

उसने इन सामानों की देखभाल के लिए चौकीदार के परिवार की महिलाओं और बच्चों को बेसमेंट में रखा था। हम इस बड़ी दुर्घटना और इतने सारे लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस दर्ज करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…