24 घण्टे ऑनलाइन

एक ही परिवार के पांच लोगों ने पी लिया जहर, मथुरा में मास सुसाइड से फैली सनसनी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर पी लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों ने रात को दूध में जहर मिलाकर पी लिया। सुबह जब वे लोग नहीं उठे तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस…

24GhanteOnline
February 10, 2026
1 min read

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर पी लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों ने रात को दूध में जहर मिलाकर पी लिया। सुबह जब वे लोग नहीं उठे तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पांचों की मौत हो गई है।

मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है। पुलिस का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

शुरुआती जांच के मुताबिक, पहले पति-पत्नी ने अपने तीनों बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया। फिर खुद भी सुसाइड (Suicide) कर लिया। आखिर क्यों उन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया, इसका अभी पुलिस पता लगा रही है।

वहीं, परिवार के इस तरह खत्म हो जाने के बाद से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। रिश्तेदारों से लेकर आस-पड़ोस के लोग अभी भी ये समझ नहीं पा रहे है कि आखिर परिवार किस बात से परेशान था कि उन्होंने ये कदम उठा लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।