24 घण्टे ऑनलाइन

एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला, इलाके में मचा हड़कंप

गुजरात एक ही परिवार के 5 लोगों आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, घटना अहमदाबाद स्थित बागोदरा की बताई जा रही है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर लिया। मृतक परिवार धोळका का रहने वाला…

24GhanteOnline
July 20, 2025
2 min read

गुजरात एक ही परिवार के 5 लोगों आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, घटना अहमदाबाद स्थित बागोदरा की बताई जा रही है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर लिया। मृतक परिवार धोळका का रहने वाला बताया जा रहा है। परिवार बागोदरा में किराए के मकान में रहता था। हालांकि अभी आत्महत्या की मूल कारण का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि रविवार को अहमदाबाद ग्रामीण इलाके के बावला में किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 34 वर्षीय विपुल कांजी वाघेला, उनकी पत्नी 26 वर्षीय सोनल, उनकी दो बेटियां (11 और 5 वर्ष) और उनका 8 वर्षीय 8 बेटे के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि ये परिवार मूल रूप से धोलका का रहने वाला था। अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

SP ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार ने जहरीला पदार्थ पीकर सुसाइड कर लिया, लेकिन इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…