24 घण्टे ऑनलाइन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एंबुलेंस और पिकअप में भीषण टक्कर, पांच की मौत

अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। यहां पर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस की आगे चल रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल…

24GhanteOnline
June 15, 2025
2 min read

अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। यहां पर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस की आगे चल रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल और फिर एम्स रायबरेली रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फिरोजपुर में रहने वाले अशोक शर्मा की मौत के बाद उनका बेटा रामभद्रपुर निवासी राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा (26) शव को लेकर बिहार के समस्तीपुर स्थित पैतृक गांव ले जाया जा रहा था। इस दौरान राजकुमार के साथ उसके गांव के रवि शर्मा (28), रिश्तेदार फुलो शर्मा (45) निवासी रवि टोला, हथौड़ी और पुरनाही गांव निवासी शंभू राय (46) सवार थे। एंबुलेंस चला रहे नूंह जिले के आबिद (28) और सरफराज (30) भी साथ में थे। तभी अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह साढ़े पांच बजे एम्बुलेंस पिकअप के पीछे से जा टकराई। उस समय एम्बुलेंस की रफ्तार करीब 150 किमी प्रति घंटे थी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एम्बुलेंस बुरी तरह डैमेज हो गई। कथित तौर पर एंबुलेंस ड्राइवर और आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति करीब 20 मिनट तक तड़पते रहे। हादसे (Accident) के बाद हाईवे पर मची चीख-पुकार सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस में फंसे चार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन ड्राइवर और आगे की सीट पर बैठे आबिद और सरफराज फंसे रह गए, जबकि शंभू राय गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल और फिर एम्स रायबरेली रेफर किया गया।

Ahmedabad Plane Crash: 31 लोगों के DNA सैंपल मैच, अब तक कुल 12 शव परिवारों को सौंपे


सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और यूपीडा की टीम ने दरवाजा तोड़कर आबिद और सरफराज को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बाकी 4 लोगों को पुलिस ने पास के CHC में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। यह हादसा एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन संख्या 59.70 के पास हुआ। हादसे (Accident)  की वजह तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।