24 घण्टे ऑनलाइन

वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, 5 श्रद्धालुओं की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Mandir) जाने वाले रास्ते पर मंगलवार को लैंडस्लाइड हुई। अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास लैंडस्लाइड की घटना…

24GhanteOnline
August 26, 2025
2 min read

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Mandir) जाने वाले रास्ते पर मंगलवार को लैंडस्लाइड हुई। अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास लैंडस्लाइड की घटना हुई, जिसमें पांच श्रद्धुलाओं की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। अभी भी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कुछ और श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से त्रिकूटा की पहाड़ी पर लैंडस्लाइड की यह घटना हुई है।

एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में, श्राइन बोर्ड (Shrine Board) ने कहा कि अधक्वारी में इंद्रप्रस्थ भोजनालय (Indraprastha Bhojanalaya) के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव कार्य जारी है। जय माता दी।

इसके अलावा, वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) के निकट भूस्खलन की घटना के कारण कटरा से सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक जानकारी मिली है कि, भूस्खलन हादसे में 5 लोगों की मौत और 14 घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।


Jai Mata Di
In an unfortunate incident of landslide at Adhkwari, 5 people have lost their lives and 14 others have been injured.
Rescue operations underway.#VaishnoDevi #YatraUpdate


— Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board (@OfficialSMVDSB) August 26, 2025

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण कई नदियों और नालों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग (MET) ने इस मामले पर आज दिन में एक एडवाइजरी जारी की। एडवाइजरी में कहा गया है कि 26 अगस्त के दौरान जेएमयू डिवीजन के कुछ स्थानों पर तीव्र व भारी से बहुत भारी बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश तथा दक्षिण केएमआर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

कुछ संवेदनशील स्थानों पर बादल फटने व बाढ़ आने के साथ भूस्खलन व मिट्टी के धंसने व पत्थर गिरने की संभावना है। जल निकायों, नालों, नदी तटबंधों व ढीली संरचनाओं आदि से दूर रहें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…