24 घण्टे ऑनलाइन

देश में टेररिस्ट मॉड्यूल का भांडाफोड़, ISIS के पांच आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर ISIS के पांच आतंकियों (Terrorists) को गिरफ्तार किया है, जिसमें से दो आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार किए गए, जो मुंबई के रहने वाले थे। इसके अलावा, एक आतंकी रांची से…

24GhanteOnline
September 11, 2025
2 min read

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर ISIS के पांच आतंकियों (Terrorists) को गिरफ्तार किया है, जिसमें से दो आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार किए गए, जो मुंबई के रहने वाले थे। इसके अलावा, एक आतंकी रांची से गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान अशहर दानिश, सूफियान अबुबकर खान, आफ़ताब अंसारी, हुज़ैफ़ा यमन और कामरान कुरैशी के रूप में हुई है। इनके पास से भारी मात्रा में आईईडी बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं। इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि इन आतंकियों (Terrorists) को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने कहा कि ये दोनों आतंकी दिल्ली से हथियारों को अरेंज कर वापस मुंबई जाने वाले थे, इसी बीच दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने एक आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “केंद्रीय एजेंसियों और पाँच राज्यों – कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड और मध्य प्रदेश – की एटीएस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। हमने पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह एक पाकिस्तानी हैंडलर समर्थित अखिल भारतीय आतंकी मॉड्यूल था… हमने सल्फर पाउडर, तार, नाइट्रिक एसिड, दस्ताने, मास्क, लैपटॉप, हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। मुख्य व्यक्ति झारखंड का दानिश है। उसके पास से बड़ी बरामदगी हुई है। वह पाकिस्तान में हैंडलर के संपर्क में था।”

कुशवाहा ने आगे कहा, “कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड और मध्य प्रदेश – पाँच राज्यों की पुलिस और एटीएस के सहयोग से एक अखिल भारतीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया है… यह एक अखिल भारतीय मॉड्यूल था, और वे लक्षित हत्याओं को अंजाम देने के लिए आईईडी तैयार करने के अंतिम चरण में थे।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…