24 घण्टे ऑनलाइन

राजकीय बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

वृंदावन। राजकीय बालिका संरक्षण गृह (Girls’ Protection Home) से पांच लड़कियां सोमवार रात को फरार हो गईं। लड़कियों के गायब होने से संरक्षण गृह अफरा-तफरी मच गई। एसएसपी एवं पुलिस बल ने मौके पर पहुंच जांच के साथ तलाश शुरू कर…

24GhanteOnline
January 27, 2026
1 min read

वृंदावन। राजकीय बालिका संरक्षण गृह  (Girls’ Protection Home) से पांच लड़कियां सोमवार रात को फरार हो गईं। लड़कियों के गायब होने से संरक्षण गृह अफरा-तफरी मच गई। एसएसपी एवं पुलिस बल ने मौके पर पहुंच जांच के साथ तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दो लड़कियां अपने घर पहुंच गई है। जबकि तीन लड़कियों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।

वृंदावन के चैतन्य विहार कालोनी स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह (Girls’ Protection Home) की अधीक्षिका गायत्री मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी कि संरक्षण गृह में रह रही पांच लड़कियां गायब हो गई है। सीसीटीवी एवं सुरक्षा गार्ड के बावजूद 14 से 17 वर्ष उम्रजी की लड़कियों के भाग जाने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसएसपी श्लोक कुमार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संरक्षण गृह पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

सदन प्रभारी गायत्री मिश्रा ने बताया कि रात 1.300 से 11 बजे के बीच पांच लड़कियां फरार हो गईं। सीसीटीवी में लड़कियां कंबल ओढ़कर निकलती दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने गायब हुई लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दो लड़कियां अपने घर पहुंच चुकी हैं। बाकी लड़कियों की तलाश की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें