24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तराखंड में 'फिट उत्तराखंड अभियान' का आगाज

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने ‘फिट उत्तराखंड अभियान’ (Fit Uttarakhand Campaign) की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत नागरिकों को संतुलित…

24GhanteOnline
March 12, 2025
2 min read

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने ‘फिट उत्तराखंड अभियान’ (Fit Uttarakhand Campaign) की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत नागरिकों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा संचालित ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान को तेजी से लागू किया जाए और इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

शिक्षण संस्थानों और जेलों में भी चलेगा अभियान


उत्तराखंड सरकार अभियान को सफल बनाने में जुट गई है। अभी तक सचिवालय परिसर, सुद्धोवाला जेल और पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी को ईट राइट कैंपस के तहत प्रमाणित किया गया है। इसके अलावा अन्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और जेल परिसरों को भी इस अभियान के तहत प्रमाणित करने की प्रक्रिया जारी है।

कम तेल, कम नमक और कम चीनी के लिए जागरूकता


मुख्यमंत्री ने आम जनता को कम तेल, कम चीनी और कम नमक के सेवन के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी विभागों और शिक्षण संस्थानों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा संदेश


मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान के तहत लोगों को स्वस्थ, सुरक्षित और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह अभियान मधुमेह, हृदय रोग और मोटापे जैसी बीमारियों की रोकथाम में मदद करेगा। शिक्षण संस्थानों, रेस्तरां, भोजनालयों और मेस में भी सही पोषण को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि लोग सही खानपान के प्रति जागरूक बनें।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें