24 घण्टे ऑनलाइन

कब लगेगा 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें शुरू होने का समय

नए साल के शुरू होते ही लोगों को व्रत-त्योहार के साथ ही ग्रहण के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। ग्रहण हर साल घटने वाली महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं में से एक है। साल 2025 में 4 ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें से 2 सूर्य…

24GhanteOnline
January 7, 2025
2 min read

नए साल के शुरू होते ही लोगों को व्रत-त्योहार के साथ ही ग्रहण के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। ग्रहण हर साल घटने वाली महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं में से एक है। साल 2025 में 4 ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) होंगे और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। सूर्य ग्रहण वैज्ञानिक, ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टिकोण से हमेशा ही चर्चा में रहा है। साल 2025 में लगने वाले पहले सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह की संभावनाए जताई जा रही हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) खतरनाक होगा, जबकि वैज्ञानिक इसपर अलग राय रखते हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण खतरनाक होगा या नहीं, यह तो समय ही बताएगा लेकिन इस सूर्य ग्रहण का 12 अलग-अलग राशियों पर जरूर देखने के लिए मिल सकता है।

नए साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण हिंदू नव वर्ष से एक दिन पहले ही लगने वाला है। साल 2025 में हिंदू नव वर्ष की शुरुआत 30 मार्च 2025 से होगी। हिंदू नववर्ष का पहला महीना चैत्र माह होता है, जिसे गुड़ी पड़वा भी कहा जाता है।

कब लगेगा 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)?


साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 29 मार्च 2025 को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के मुताबिक, यह आंशिक सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) कहा दिखाई देगा?


साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, आइसलैंड, ग्रीनलैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, यूरोप और उत्तर-पश्चिमी रूस में देखा जा सकेगा। साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21-22 सितंबर को लगने की संभावना है। यह सूर्य ग्रहण भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समय के मुताबिक, यह आंशिक सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात 10 बजकर 59 मिनट पर लगेगा और तड़के रात 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…