24 घण्टे ऑनलाइन

कोरोना ने लखनऊ में दी दस्तक, पहला केस मिलने बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

लखनऊ। देशभर में कोरोना (Corona) वायरस फिर से तेजी से बढ़ना लगा है। राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस ने फिर से दस्तक दे दी है। आशियाना के रहने वाले बुजुर्ग कोविड पॉजिटिव निकला है। बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग दूसरे राज्य से…

24GhanteOnline
May 27, 2025
1 min read

लखनऊ। देशभर में कोरोना (Corona) वायरस फिर से तेजी से बढ़ना लगा है। राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस ने फिर से दस्तक दे दी है। आशियाना के रहने वाले बुजुर्ग कोविड पॉजिटिव निकला है। बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग दूसरे राज्य से यात्रा करके लौटा था। सांसद लेने में तकलीफ के कारण बुजुर्ग को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जांच में वह कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) निकला। पहला केस मिलने बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

आशियाना के रहने वाले बुजुर्ग 60 धार्मिक यात्रा करके उत्तराखंड से वापस लौटे थे। बीती 14 मई को सांस लेने में तकलीफ हुई। परिजनों ने इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया था। इलाज के बाद डिस्चार्ज करने से पहले उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभान ने क्लोज कांट्रेक्ट का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। वहीं लखनऊ में पहला केस आने बाद विभाग अलर्ट हो गया है।

जेएन 1 वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने, कोविड जांच बढ़ाने, और अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ का कहना है किसी भी तरह के लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं और सतर्कता बरतें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।