हिंदू सेना के अध्यक्ष की गाड़ी पर फायरिंग, मचा हड़कंप
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (Vishnu Gupta) पर शनिवार सुबह फायरिंग किए जाने की खबर है। गनीमत रही कि गोली उनको नहीं लगी और वो बच गए। गुप्ता अजमेर से दिल्ली जा रहे थे। इसी…
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (Vishnu Gupta) पर शनिवार सुबह फायरिंग किए जाने की खबर है। गनीमत रही कि गोली उनको नहीं लगी और वो बच गए। गुप्ता अजमेर से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान घटना होना सामने आया है।
मामला गेगल थाना क्षेत्र का है। गुप्ता ने दावा किया है कि उनकी कार पर फायरिंग की गई है। सूचना मिलने पर एसपी वंदिता राणा समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, गुप्ता की कार पर फायर शॉट भी नजर आ रहा है। पुलिस की टीम गोली का खोखा तलाशने में जुटी हैं और गुप्ता से घटना के संबंध में जानकारी ली है।
विष्णु गुप्ता (Vishnu Gupta) ने की थी सुरक्षा की मांग
घटना के बारे में जानकारी देते हुए विष्णु गुप्ता (Vishnu Gupta) ने कहा कि अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर मामला गरमा गया है। इस विवाद की सुनवाई 24 जनवरी को अजमेर के सिविल न्यायालय में हुई है। परिवादी विष्णु गुप्ता ने आज जिला एवं सेशन न्यायाधीश के समक्ष सुरक्षा की अर्जी दी। गुप्ता ने लगातार मिल रही धमकियों को लेकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की थी।
उनका (विष्णु गुप्ता) कहना है कि न्यायालय में सुनवाई के दौरान परिसर के भीतर और बाहर भारी भीड़ इकट्ठा होती है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने अदालत से विशेष सुरक्षा इंतजाम करने का अनुरोध किया है। अदालत परिसर में माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन से विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाने की संभावना है। यह मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील माना जा रहा है। प्रशासन और न्यायपालिका पर इसे निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से निपटाने का दबाव है। मामले की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से गुजरी कश्मीर वंदे भारत, जानें इस ट्रेन की खासियत
बताते चलें कि विष्णु गुप्ता (Vishnu Gupta) ने अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा किया था। इस संबंध में उन्होंने पिछले साल अजमेर जिला कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में उन्होंने दावा किया कि दरगाह का निर्माण शिव मंदिर की जगह पर किया गया है। उन्होंने सर्वे कराए जाने की भी मांग की है। अदालत ने 27 नवंबर 2024 को दरगाह को मंदिर घोषित करने की मांग वाली याचिका को स्वीकार किया था और अजमेर दरगाह कमेटी, अल्पसंख्यक मंत्रालय और एएसआई को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
