24 घण्टे ऑनलाइन

जज की पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में बेखौफ बदमाशों ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) कर दी। गोलीबारी की घटना में महिला को तीन गोलियां लगी, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।…

24GhanteOnline
January 17, 2026
2 min read

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में बेखौफ बदमाशों ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) कर दी। गोलीबारी की घटना में महिला को तीन गोलियां लगी, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान वंदना कुमारी के रूप में हुई है।गोड्डा के एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने घटना की पुष्टि की है।

गोड्डा के एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमलावरों ने महिला पर फायरिंग (Firing) की थी, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हुई हैं। महिला के पति बिहार के समस्तीपुर में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। वहीं उसने अपने देवर और उसके परिजनों पर हमले की आशंका जताई है।

दरअसल, घटना गोड्डा के पत्थरगामा थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम के पास की बताई जा रही है। गोलीबारी में घायल वंदना कुमारी गोड्डा कोर्ट से लौट रही थीं। इस दौरान घात लगाए हमलावरों ने गांधी ग्राम में उन्हें तीन गोलियां मार दी, जिससे वो घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी। आनन-फानन में उन्हें अस्पातल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

गोड्डा के एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमलावर की भी तलाश की जा रही है महिला का अपने पति संतोष कुमार साह से विवाद चल रहा है। महिला ने हमले का आरोप अपने देवर और परिवार के अन्य सदस्यों पर लगाया है। पुलिस का कहना है कि महिला की हालत गंभीर है और उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।