24 घण्टे ऑनलाइन

'छोटे सरकार' के काफिले पर 60-70 राउंड की फायरिंग, सोनू-मोनू गैंग पर आरोप

पटना। बिहार का मोकामा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार भी मोकामा की चर्चा गोलियों की तड़तड़ाहट से ही है। इस बार बिहार में छोटे सरकार के नाम से मशहूर बाहुबली नेता अनंत सिंह (Anant Singh) के काफिले पर गोलीबारी हुई है।…

24GhanteOnline
January 22, 2025
2 min read

पटना। बिहार का मोकामा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार भी मोकामा की चर्चा गोलियों की तड़तड़ाहट से ही है। इस बार बिहार में छोटे सरकार के नाम से मशहूर बाहुबली नेता अनंत सिंह (Anant Singh) के काफिले पर गोलीबारी हुई है। गाड़ी पर 60 से 70 राउंड की गई फायरिंग की गई है। आरोप है कि गोली बारी सोनू-मोनू गैंग की ओर से की गई है। दरअसल अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच पहले भी कई बार टकराव हो चुके हैं। ऐसे में खबर मिलते ही बिहार पुलिस में हड़कंप मच गया है।

आनन फानन में राजधानी पटना से भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजकर तैनात कर दिया गया है। यह घटना मोकामा प्रखंड के हेमजा गांव का है।

वारदात के वक्त मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह (Anant Singh) इस गांव में आम लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान कुख्यात बदमाश सोनू-मोनू के गैंग ने इनके काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में अनंत सिंह तो बाल बाल बच गए, लेकिन काफिले में शामिल एक शख्स को गोली लगी है और वह गंभीर रूप से जख्मी है।

मौके से रवाना हुए छोटे सरकार (Anant Singh) 


गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरे इलाके ही नहीं, पुलिस और प्रशासन के बीच भी तनाव की स्थिति बन गई। आनन फानन में राजधानी से भारी संख्या में पुलिस को साथ लेकर बाढ़ के एएसपी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अनंत सिंह (Anant Singh) को तो उनके काफिले के साथ वहां से रवाना कर दिया गया। वहीं पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुट गई है। एएसपी राकेश कुमार के मुताबिक मौके से ढेर सारे खोखे बरामद किए गए है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।