24 घण्टे ऑनलाइन

लखनऊ में पार्किंग विवाद पर खूनी खेल, फायरिंग में तीन की मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में सोमवार सुबह गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोगों की जान चली…

24GhanteOnline
October 26, 2026
2 min read
लखनऊ में पार्किंग विवाद पर खूनी खेल, फायरिंग में तीन की मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में सोमवार सुबह गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मामूली विवाद में चलीं गोलियां

डीसीपी वेस्ट जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, नौबस्ता निवासी ऋषभ शुक्ला और उसके पड़ोसी शिव तिवारी के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और ऋषभ शुक्ला ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बिना हथियार मौके पर पहुंचा सिपाही, आरोपी को पकड़ा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, सिपाही कार्तिक ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को मौके से असलहे सहित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि सिपाही बिना हथियार के घटनास्थल पर पहुंचा और दौड़कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है।

पिस्टल के लाइसेंस की जांच

पुलिस अब बरामद पिस्टल के लाइसेंस की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि असलहा लाइसेंसी है या अवैध। यदि लाइसेंस मौजूद है, तो उसकी वैधता भी जांची जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें