नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर पर ट्रक चढ़ाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 12 की मौत
न्यू ऑरलियन्स। अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक ने तेज रफ्तार में भीड़ को टक्कर मार दी। नए साल के मौके पर लोग यहां जश्न मना रहे थे। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से…
न्यू ऑरलियन्स। अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक ने तेज रफ्तार में भीड़ को टक्कर मार दी। नए साल के मौके पर लोग यहां जश्न मना रहे थे। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना लगभग सुबह 3।15 बजे बोरबन स्ट्रीट और इबर्विले के चौराहे पर हुई, जो अपने नाइटलाइफ और अपने वाइब्रेंट कल्चर के लिए मशहूर है। एफबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और स्थानीय पुलिस ने कहा है कि ये आतंकी हमला नहीं है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर ट्रक से उतरते ही भीड़ पर गोलीबारी (Firing) करने लगा। मौके से सामने आए वीडियो में सड़क पर लोगों को देखा जा सकता है, और गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। सड़कों पर घायल लोगों को देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, न्यू ऑरलियन्स पुलिस ने संदिग्ध पर भी गोली चलाई। घटना के बाद, पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है।
एक्सीडेंट और गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है, और मौके पर इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वीडियो और तस्वीरों में पुलिस की गाड़ियां, एम्बुलेंस और कोरोनर कार्यालय के वाहन क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं, जहां स्थानीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, और संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
गाजा में नए साल की खूनी सुबह, इजराइली हमले में 17 फिलिस्तिनियों की मौत
न्यू ऑरलियन्स पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने मेट्रो को बताया कि "शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार ऐसा लगता है कि एक वाहन ने लोगों के समूह में घुसकर कुचल दिया। हालांकि, इसमें जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, इसका ठीक से आकलन नहीं किया जा सका है, और कुछ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।
बताया जा रहा है कि, हजारों लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए पास के बोरबन स्ट्रीट पर इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने लोगों से अपील की कि फिलहाल इस क्षेत्र की यात्रा से बचें क्योंकि इमरजेंसी टीमें घटना की जांच कर रही है। अभी संदिग्ध की गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
