नमाज के दौरान मस्जिद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 लोगों की मौत
नाइजीरिया में मंगलवार को कात्सिना राज्य के मलुमफाशी स्थानीय सरकारी क्षेत्र के उंगुवान मंताऊ गांव की मस्जिद (Mosque) में लोग नमाज अदा कर रहे थे। इस दौरान अचानक कुछ बंदूकधारी हमलावरों ने मस्जिद में घुसकर ताबड़तोड़…
नाइजीरिया में मंगलवार को कात्सिना राज्य के मलुमफाशी स्थानीय सरकारी क्षेत्र के उंगुवान मंताऊ गांव की मस्जिद (Mosque) में लोग नमाज अदा कर रहे थे। इस दौरान अचानक कुछ बंदूकधारी हमलावरों ने मस्जिद में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद मस्जिद (Mosque) में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
इस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ ने अस्पताल ले जाते समय या अस्पताल में आखिरी सांस ली।
वहीं, कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
अब तक इस हमले की ज़िम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले उंगुवान मंताऊ के ग्रामीणों ने क्षेत्र में सक्रिय डाकुओं पर हमला किया था, जिसमें कई डाकू मारे गए थे। माना जा रहा है कि मस्जिद (Mosque) पर हुआ यह हमला उसी घटना का बदला लेने के लिए किया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
