24 घण्टे ऑनलाइन

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे (Kap’s Cafe) पर फायरिंग की गई है। हैरानी की बात ये है कि कपिल का ये कैफे अभी हाल ही में खुला था। फायरिंग की…

24GhanteOnline
July 10, 2025
2 min read

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे (Kap’s Cafe) पर फायरिंग की गई है। हैरानी की बात ये है कि कपिल का ये कैफे अभी हाल ही में खुला था। फायरिंग की इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स रात को कैफे की खिड़कियों पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। शख्स कार में है और वहीं से ये वीडियो भी बनाया जा रहा है।

कपिल (Kapil Sharma) का ये कैफे कनाडा के सरे इलाके में है। कुछ ही दिनों पहले इस कैफे की बड़े स्तर पर ओपनिंग की गई थी। कपिल के इस कैफे पर लोगों की भारी भीड़ भी देखी जा रही थी। कपिल ने खुद कुछ रोज़ पहले अपने इस इंटरनेशल कैफे का वीडियो शेयर किया था। फायरिंग का ये वीडियो रात का है, जहां एक कार सवार कैफे के शीशों पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बब्बर खालसा इंटरनेशनल गैंग ने ली जिम्मेदारी


खबरों की मानें तो घटना की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल गैंग ने ली है। मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन से जुड़े आतंकी हरजीत सिंह उर्फ लाडी का नाम सामने आ रहा है। लाडी एक कुख्यात आतंकी है, जिसका पहले भी कई वारदातों में नाम सामने आता रहा है। लाडी NIA की मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में भी शामिल है।

कब खुला था कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का ये कैफे?


कपिल के इस कैफे को खुले हुए अभी मात्र 6 दिन हुआ है। कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कैफे की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। कपिल शर्मा इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। ऐसे में फायरिंग जैसी सनसनीखेज वारदात ने इलाके में सभी को हिलाकर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक, घटना को चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि कपिल का कैफे जिस इमारत में है, उसका मालिक कोई और है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।